Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगर्मियों की छुट्टियों में 12 से 14 साल के बच्चों को घर-घर...

गर्मियों की छुट्टियों में 12 से 14 साल के बच्चों को घर-घर लगेगी कोरोना वैक्सीन

रुद्रपुर। 12 से 14 साल के उम्र के बच्चों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जोर दिया जा रहा है। जल्द ही स्कूलों में छुट्टियां पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को घर-घर जाकर भी वैक्सीन लगाई जाएगी।
सरकार की ओर से जिले में 12 से 14 वर्ष तक के 70 हजार 950 बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 47 हजार 837 (66 प्रतिशत) बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले दोबारा सामने आने के बाद भी अब तक 23 हजार बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज नहीं लग पाई है। वहीं 21 हजार 294 (47 प्रतिशत) बच्चों ने दूसरी डोज भी लगा ली है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ने वाली हैं। ऐसे में स्वास्थ्य निदेशालय से सात दिनों के भीतर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के सेशन शुरू करने के निर्देश मिले हैं। एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा ने कहा कि निर्देश मिलने के बाद जिले में 12 से 14 साल के बच्चों के 100 सेशन शुरू करवा दिए गए हैं।
छूटे हुए बच्चों के स्कूलों के प्रधानाचार्य से संपर्क कर उनके घर-घर जाकर वैक्सीन लगाई जाएगी ताकि जल्द शत प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन लग सके। कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में एएनएम, सीएचओ, नर्सेज आदि की टीमें बच्चों के घरों में जाकर वैक्सीन लगाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments