Wednesday, October 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविधौली में फायरिंग में गिरफ्तार 12 युवक जेल भेजे गए

विधौली में फायरिंग में गिरफ्तार 12 युवक जेल भेजे गए

विधौली में फायरिंग कर स्थानीय लोगों से झगड़ा करने और दहशत फैलाने के 12 युवाओं को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की दो कारें भी पुलिस ने सीज कर दी हैं। विधौली क्षेत्र में देश के कई राज्यों के युवक रहकर स्थानीय संस्थानों में पढ़ाई करते हैं। यहां बीते दिनों कुछ युवकों का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद 14 अगस्त को हरियाणा और दिल्ली के युवक कारों में सवार होकर आए। यहां उन्होंने स्थानीय निवासी धीरज सिंह और राजू के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग भी। आक्रोश बढ़ा तो स्थानीय लोगों ने प्रेमनगर थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने मौके से हमले में शामिल 12 आरोपी गिरफ्तार किए। इन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। प्रेमनगर थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि कोर्ट से सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
ये भेजे गए जेल
अनिल शर्मा (36) पुत्र ईश्वर सिंह शर्मा निवासी शालीमार बाग, दिल्ली।
सोमवीर (33) पुत्र सतीश निवासी कला नांगल थाना कुडली, सोनीपत।
विकास कुमार (28) पुत्र धर्मवीर कौशिक निवासी बडोली थाना बहालगढ जिला सोनीपत।
आनन्द (36) पुत्र रधुवीर सिंह निवासी आर्दशनगर सेक्टर 27 सोनीपत।
विजय शकंर वत्स (28) पुत्र ओमप्रकाश निवासी आर्दशनगर थाना सदर, सोनीपत
सुमित (38) पुत्र नरेश कुमार निवासी शिव कालोनी थाना सदर, सोनीपत।
दिनेश शर्मा पुत्र रामकरण शर्मा निवासी दयानन्द थाना सिविल लाइन, करनाल।
शेखर डागर (36) पुत्र जयवीर सिंह निवासी गोविंद मोहल्ला थाना शालीमार, दिल्ली।
संदीप (26) पुत्र जिले सिंह निवासी समाल्खा, पानीपत।
सतपाल (41) पुत्र सुरजै सिंह निवासी खेबड़ा थाना बालगढ, सोनीपत।
नवीन (24) पुत्र राजवीर सिंह निवासी सभालखा, पानीपत।
अमित (28) पुत्र सतपाल निवासी देहरा थाना सुभालखा, पानीपत।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments