Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपांच जिलों में मिले 17 नए कोरोना संक्रमित, रिकवरी दर 96.11 और...

पांच जिलों में मिले 17 नए कोरोना संक्रमित, रिकवरी दर 96.11 और संक्रमण दर 1.03 प्रतिशत दर्ज

प्रदेश के पांच जिलों में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि आठ मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में 69 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92834 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 1641 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है जिसमें 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में आठ, उत्तरकाशी में तीन, रुद्रप्रयाग में तीन, हरिद्वार में दो, नैनीताल जिले में एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। आठ मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिला कर 89223 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नौ जिलों में 69 सक्रिय मामले हैं। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.11 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.03 प्रतिशत दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments