Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड494 में से 191 बेरोजगारों का नौकरी के लिए चयन

494 में से 191 बेरोजगारों का नौकरी के लिए चयन

रुद्रपुर। जिले में साल दर साल बढ़ती बेरोजगारी को कम करने के लिए सेवायोजन कार्यालय की ओर से 494 बेरोजगारों में से 191 अभ्यर्थियों का नौकरी के लिए चयन कर लिया गया है। साक्षात्कार के बाद जल्द ही अभ्यर्थी विभिन्न कंपनियों में अपनी सेवाएं देंगे।
सेवायोजन कार्यालय में जिले भर से 62 हजार 857 बेरोजगार पंजीकृत हैं। औद्योगिक नगरी होने के बावजूद जिले में हर वर्ष बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019-20 में बेरोजगारों की संख्या 53 हजार थी। वर्ष 2020-21 में तीन हजार बेरोजगारों का इजाफा होकर 56 हजार 862 बेरोजगार पंजीकृत हुए। वर्ष 2021-22 के आंकड़ों की बात करें तो सीधे छह हजार बेरोजगारों की संख्या बढ़ने के बाद 62 हजार 857 बेरोजगार पंजीकृत हुए हैं। इनमें 35 हजार 146 पुरुष व 27 हजार 711 महिलाएं हैं। जिले की बेरोजगारी कम करने के लिए सेवायोजन कार्यालय की ओर से अप्रैल, मई और जून में 13 रोजगार मेले लगाए गए हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने कहा कि 13 रोजगार मेलों में 191 बेरोजगारों को नौकरी के लिए चयनित कर लिया गया है। अब कंपनी प्रक्रिया के बाद बेरोजगारों को नौकरी के लिए रखा जाएगा।
इन कंपनियों में रोजगार के लिए अभ्यर्थियों का हुआ चयन
रुद्रपुर। प्राण बेवरेज महुआखेड़ागंज में 130 में से 41 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसी तरह टाइटन कंपनी में 119 में से 34, एसएससीआई सिक्योरिटी कंपनी में 146 बेरोजगारों में से 65 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 14 में से पांच व स्काई रूट इंटरनेशनल कंपनी में 85 बेरोजगारों में से 45 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments