Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोहरे की मार से हल्द्वानी डिपो को हर रोज दो लाख का...

कोहरे की मार से हल्द्वानी डिपो को हर रोज दो लाख का घाटा

हल्द्वानी। कोहरे की मार से बसें देरी से पहुंच रहीं हैं। सर्दियों में यात्रियों की संख्या भी कम हो गई। ऐसे में रोडवेज की आय में कमी दर्ज की जा रही है। मैदानी इलाकों में कोहरा शुरू हो गया है। रात के समय भीषण कोहरा लग रहा हैै जिस वजह से बसों के संचालन में काफी परेशानी आ रही है। हल्द्वानी डिपो से दिल्ली, चंडीगढ़, कानपुर आदि रूट पर भेजी जानें वाली बसें देरी के साथ चल रहीं हैं। कोहरे की मार के चलते यात्रियों की संख्या कम हो गई है। हल्द्वानी डिपो को प्रतिदिन दो लाख रुपये का घाटा हो रहा है। पिछले सप्ताह तक डिपो की प्रतिदिन आय 14 लाख रुपये तक थी जो अब 12 लाख रह गई है। यात्री कम होने की वजह से अतिरिक्त बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मैदानी इलाकों में कोहरे की वजह से बसों के संचालन में देरी हो रही है। इससे डिपो की आय प्रभावित हुई है।
रूट बसों के संचालन में देरी
दिल्ली दो घंटा
कानपुर चार घंटा
चंडीगढ़ पांच घंटा
देहरादून दो घंटा
मेरठ एक घंटा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments