Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशादी समारोह में शामिल होने जा रहे व्यक्तियों की कार खाई में...

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे व्यक्तियों की कार खाई में गिरी, दो लोग घायल

पौड़ी: उत्तराखंड को पौड़ी गढ़वाल जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कल्जीखाल ब्लॉक के टंगरोली में आल्टो कार गहरी खाई में गिर गए। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे। दोनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया। कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार दोपहर को हुआ। बताया जा रहा है कि कार सवार दोनों व्यक्ति कोटद्वार से कल्जीखाल ब्लॉक के टंगरोली में हो रही शादी में शामिल होने जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में ड्राइवर का कार से नियंत्रण खो गया और कार गहरी खाई में जा गिरी।

वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी राजस्व पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही राजस्व पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। कार सवार दोनों लोगों को खाई से निकाला गया और फिर 108 की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया गया। राजस्व विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार आल्टो कार यूके 08 3399 तहसील पौड़ी के अदवाणी कल्पीखाल मोटर मार्ग पर कल्जीखाल ब्लॉक से लगभग 300 मीटर की दूरी पर मोड़ पर बेकाबू होकर लगभग 60 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार सवार लोग कोटद्वार से टंगरोली की ओर जा रही थे। इस वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। दोनों हादसे में घायल हो गए। घायल व्यक्ति के नाम सचिन कुमार और रविंद्र सिंह है। दोनों को घंडियाल अस्पताल में ले जाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments