Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड20 स्कूलों ने दिए जवाब, 34 पर कार्रवाई की तलवार

20 स्कूलों ने दिए जवाब, 34 पर कार्रवाई की तलवार

हल्द्वानी। निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लगाने वाले 54 में से 20 निजी स्कूलों ने शिक्षा विभाग को नोटिस के जवाब दे दिए है, बाकी 34 पर कार्रवाई की तलवार लटक गई हे। निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई की तलवार लटक रही है। अभिभावकों से निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदवाने पर शिकायत मिलने पर जिले में 54 निजी स्कूलों को नोटिस दिए गए थे। इनमें 34 स्कूलों ने अभी जवाब नहीं दिया है।निजी स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबें अभिभावकों से खरीदवाने का आरोप लगा था। शिक्षा विभाग ने जिले के 54 स्कूलों को नोटिस भेजे थे।
इनमें 20 स्कूलों ने शिक्षा विभाग को नोटिस के जवाब दे दिए हैं। बाकी स्कूलों ने अभी तक जवाब नहीं दिए हैं। समय सीमा बीतने के बाद शिक्षा विभाग एक बार फिर नोटिस का जवाब देने के लिए स्कूलों से स्मरण करवा सकता है। अगर इसके बाद भी स्कूलों की ओर से नोटिस का जवाब नहीं आता है तो विभाग की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदवाने के आरोप में स्कूलों को नोटिस दिए गए थे। जिन स्कूलों की ओर से अभी तक जवाब नहीं आए हैं, उन पर कार्रवाई भी की जा सकती है। – केएस रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments