Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में 21 नए संक्रमित मिले, 127 सक्रिय मरीजों का चल रहा...

प्रदेश में 21 नए संक्रमित मिले, 127 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

प्रदेश में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि दो मरीज ठीक हुए हैं। 127 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या 92978 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 1173 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों में 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में नौ, उत्तरकाशी में तीन, नैनीताल में तीन, ऊधमसिंह नगर में दो, रुद्रप्रयाग में दो, हरिद्वार व चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। दो संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 89293 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या घट रही है। इससे सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्तमान में नौ जिलों में 127 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments