Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में 24 घंटे में फिर चार डिग्री चढ़ा तापमान, उत्तराखंड में...

देहरादून में 24 घंटे में फिर चार डिग्री चढ़ा तापमान, उत्तराखंड में 21 को बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चौबीस घंटे में मौसम ने फिर पलटी खाई। बुधवार को दून में जहां तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। गुरुवार को इसमें चार डिग्री का इजाफा हुआ और अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री तक जा पहुंचा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य रहा। गुरुवार को देहरादून में तेज धूप रही। जबकि, बुधवार को दोपहर के समय दूनवासियों को ठंड महसूस हो रही थी। अगले चौबीस घंटों में दून का मौसम फिर बदलेगा। तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दून में आसमान में आंशिक बादलों की मौजूदगी का अनुमान लगाया है। 21 और 22 को बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 23 मई की सुबह दून में आसमान बादलों से घिरा रहेगा। रात को बारिश हो सकती है। 24 और 25 को भी बारिश संभव है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून में एक बार फिर अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटे में जिले में 4.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
उत्तराखंड में 21 को बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, खराब मौसम के कारण चारधाम मार्ग पर दुश्वारी बढ़ सकती हैं। श्रीहेमकुंड साहिब की यात्रा पर असर पड़ सकता है। शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 21 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। साथ ही, 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 22 और 23 मई को बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments