Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड25.60 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

25.60 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नानकमत्ता। बहेड़ी यूपी क्षेत्र के तस्कर से बाइक से स्मैक खरीदने के बाद यहां क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहे स्मैक तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 25.60 ग्राम स्मैक और 12 सौ रुपये बरामद हुए। सोमवार को पुलिस टीम ने सिसईखेड़ा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुराने चीकाघाट पुल की तरफ से आ रही बाइक (यूके06एजेड-8615) पर सवार युवक ने भागने का प्रयास किया जिस पर उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने युवक को की तलाशी ली तो उसके पास से 25.60 ग्राम स्मैक, मोबाइल और 12 सौ रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सलमता गांव निवासी बलविंदर सिंह उर्फ पिंजर बताया। युवक ने बताया कि बहेड़ी (बरेली) निवासी शानू से 2100 रुपये प्रति ग्राम की दर से स्मैक खरीद कर क्षेत्र में पुड़िया बनाकर दो सौ रुपये प्रति पुड़िया बेचता है। शानू सितारगंज के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास माल की सप्लाई करता है। पुलिस ने बाइक सीज कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments