Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल में युवक के खाते से 25 हजार पार किए

नैनीताल में युवक के खाते से 25 हजार पार किए

नैनीताल। साइबर ठगों ने मल्लीताल क्षेत्र निवासी युवक के खाते से 25 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस के अनुसार मल्लीताल निवासी राकेश कुमार के पास पांच मई को अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक कर्मी बताते हुए केवाईसी अपडेट कराने की जानकारी दी। झांसे में आकर राकेश ने अज्ञात व्यक्ति को खाते से संबंधित जानकारी दे दी। इसी बीच राकेश के मोबाइल पर एक ओटीपी आया तो उन्होंने ओटीपी नंबर भी बता दिया। ओटीपी नंबर बताते ही राकेश के बैंक खाते से 25 हजार रूपये उड़ गए। राकेश ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि मामला साइबर सेल को भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments