Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड25 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे

रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में पच्चीस हजार रुपये के इनामी आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पिछले एक साल से गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस के साथ लुकाछिपी खेल रहा था। वर्ष 2017 में छोई निवासी नवीन चंद्र दानी की पत्नी रेशू दानी ने आरोपी ढेला निवासी बचे सिंह के साथ जमीन का सौदा किया था। सौदे के साढ़े पांच लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपी बचे सिंह ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं की थी क्योंकि वह अपने हिस्से की जमीन पहले ही किसी और को बेच चुका था। रेशू ने मामले में कोर्ट की शरण ली तो न्यायालय के आदेश पर बीते साल अप्रैल में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था।
पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी पर धोखाधड़ी और कई चेक बाउंस के मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहले ढाई हजार और फिर पच्चीस हजार का इनाम घोषित कर दिया। सूचना पर आरोपी को एसटीएफ व कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसटीएफ इंस्पेक्टर एमपी सिंह, अरुण कुमार सैनी, एसएसआई अनीस अहमद, रविंद्र राणा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments