Wednesday, November 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड28 नवम्बर को 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल  

28 नवम्बर को 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल  

देहरादून। सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस के तहत उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल राज्य स्तर से लेकर तहसील स्तर तक व्यापक रूप से आयोजित की जाएगी तथा लगभग 250 से 300 स्थानों पर एक साथ विभिन्न आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों का अभ्यास किया जाएगा। राज्य में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर एक साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। मॉक ड्रिल के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में ओरिएंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कांफ्रेंस में सभी संबंधित विभागों, जनपदों एवं विभिन्न स्तरों पर मॉक ड्रिल की तैयारियों, भूमिका एवं जिम्मेदारियों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता को स्मरण करते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रत्येक वर्ष 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई है। इसी क्रम में 25 नवंबर से 28 नवंबर तक पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन, स्थानीय समुदायों, प्रशासन एवं विभिन्न विभागों की क्षमताओं को और अधिक मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को राज्य के सभी जनपदों में टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न आपदा परिदृश्यों पर संबंधित विभागों द्वारा अपनी-अपनी भूमिका, संसाधनों, आपातकालीन संचार व्यवस्था, राहत एवं बचाव कार्यों तथा समन्वय का अभ्यास किया जाएगा। इसके पश्चात 28 नवंबर को लगभग 250 से 300 स्थानों पर एक साथ मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप विभिन्न स्तरों पर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।

श्री सुमन ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान उत्तराखण्ड की भौगोलिक एवं आपदा संवेदनशील परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ग्लेशियल लेक आउटबस्र्ट फ्लड, बादल फटना, अचानक बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, हिमस्खलन, अतिवृष्टि, नदी में जलस्तर बढ़ने एवं बाढ़ की स्थिति, जंगल की आग, टनल दुर्घटना, सड़क दुर्घटना एवं बड़े पैमाने पर यात्रियों के फंसने, हेली इमरजेंसी लैंडिंग, भवन ढहने, औद्योगिक दुर्घटना, आगजनी, डैमध्जलाशय से आकस्मिक जल प्रवाह, विद्युत दुर्घटना, रासायनिक दुर्घटना तथा भीड़भाड़ वाले स्थान पर भगदड़ जैसी परिस्थितियों को आधार बनाकर अभ्यास किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड में 25 से 27 नवम्बर के मध्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित कर उन्हें आपदा जोखिम कम करने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। सामुदायिक सहभागिता के आधार पर जागरूकता रैली, जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्थानीय स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार और बुनियादी खोज एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Post navigation

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments