Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनादेही चीनी मिल ने की 30 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई

नादेही चीनी मिल ने की 30 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई

जसपुर। नादेही चीनी मिल के पेराई सत्र का समापन हो गया। चीनी मिल ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक गन्ने की पेराई की है। मिल प्रधान प्रबंधक ने मिल कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मिल प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश ने बताया कि गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने 17 नवंबर 2022 को चीनी मिल के पेराई सत्र शुभारंभ किया था। तब तीस लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष मिल ने 30,11,000 क्विंटल गन्ने की पेराई की है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के किसानों समेत मिल अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया।
उधर क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल एवं क्षेत्र के किसानों ने मिल प्रधान प्रबंधक की कार्यशैली की सराहना की। विधायक चौहान ने बताया कि क्षेत्र के किसानों की ओर से मिल प्रधान प्रबंधक एवं अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। वहां राजेंद्र सिंह, बलराम सिंह, प्रीतम सिंह, संजय कुमार, विपिन कुमार, लियाकत हुसैन, उमेश कुमार, महेश कुमार, सलामत हुसैन आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments