Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तराखण्डजिले के 36 स्कूलों को मिला स्वच्छता पुरस्कार

जिले के 36 स्कूलों को मिला स्वच्छता पुरस्कार

हल्द्वानी। जिले के 36 स्कूलों को शुक्रवार को स्वच्छता पुरस्कार वितरित किए गए। स्वच्छ विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार में हर वर्ष स्कूलों का स्वच्छता के आधार पर चयन किया जाता है। राज्य स्तर पर चुने गए स्कूलों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार के लिए भेजा जाता है।
स्वच्छ विद्यालय पोर्टल पर विद्यालय अपने स्कूलों की सफाई व्यवस्था से संबंधित जानकारी अपडेट करते हैं। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर गठित कमेटी स्कूलों में जाकर निरीक्षण करती है। इसी कड़ी में जिले के 36 स्कूलों को शुक्रवार को स्वच्छता पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें आठ स्कूलों को ऑल ओवर कैटेगरी और 28 को सब कैटेगरी में पुरस्कार दिए गए। सिंथिया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, जीआईसी ढोकाने, जीपीएस धनपुर, जेएमडी इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी, भारतीय वीर सैनिक स्कूल हल्द्वानी समेत 36 स्कूलों को पुरस्कार बांटे गए। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया की मौजूदगी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों को सम्मानित किया। सीईओ केएस रावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा पेश की। स्वच्छता के संबंध में विद्यालयों को निर्देशित किया। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने स्वच्छता के मानक बताए। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रवींद्र रौतेला, प्रबंधक रश्मि रौतेला, पीएसए अध्यक्ष कैलाश भगत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments