Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

काशीपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा थाना पुलिस ने शाहजहांपुर (यूपी) के सरायसाधो जलालाबाद निवासी सतीश लोधी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
रविवार शाम कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी और मंडी पुलिस चौकी प्रभारी मनोहर सिंह मुरादाबाद रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार को रोका तो उसके कब्जे से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख रुपये से अधिक बताई गई है। वह फतेहगढ़ (बरेली) से स्मैक खरीदकर बेचने के लिए लाया था। टीम में कांस्टेबल नीरज बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट व त्रिलोक सिंह आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments