Friday, February 20, 2026
Homeउत्तराखण्डबीए में 50 फीसदी कम वालों का दाखिला आज से

बीए में 50 फीसदी कम वालों का दाखिला आज से

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दूसरी पाली के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि दूसरे दिन कुल 175 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। ऐसे में दो दिन के भीतर दूसरी पाली में 514 विद्यार्थियों का प्रवेश हो गया है। डॉ. बनकोटी ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर में दो दिन 50 फीसदी अंकों से ज्यादा वाले विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया था। जबकि गुरुवार और शुक्रवार को बीए में 50 फीसदी से कम अंक वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments