Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड58.08 फीसदी हुआ उपचुनाव में मतदान

58.08 फीसदी हुआ उपचुनाव में मतदान

रामनगर (नैनीताल)। नगर पालिका परिषद के वार्ड 16 की महिला सभासद के निधन के बाद रविवार को हुआ उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ से शाम पांच बजे तक 58.08 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। वार्ड के 1584 मतदाताओं में से 920 ने मतदान किया।
राइंका गूलरघट्टी मतदेय स्थल पर दो मतदान कक्षों में बैलेट से मत डाले गए। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि वार्ड 16 के इस उपचुनाव में कुल मतदाता 1584 थे। जिसमें 739 महिला व 845 पुरुष मतदाता थे। शाम पांच बजे तक कुल 920 वोट (58.08 प्रतिशत) पड़े। जिसमें 438 महिला और 482 पुरुष मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मंगलवार को तहसील परिसर में वोटों की गिनती की जाएगी। सभासद पद के लिए तीन प्रत्याशी चंद्रा देवी, महजबी व हिना के बीच मुकाबला है। मतदान समाप्ति के बाद बैलेट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments