Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डफ्लाइट टिकट का रिफंड दिलाने का झांसा देकर ठग लिए 60 हजार...

फ्लाइट टिकट का रिफंड दिलाने का झांसा देकर ठग लिए 60 हजार रुपये

देहरादून। फ्लाइट टिकट की रकम रिफंड कराने का झांसा देकर तेग बहादुर रोड डालनवाला निवासी व्यक्ति से 59,993 रुपये ठग लिए गए। साइबर ठगी को लेकर अंकित शर्मा ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। कहा कि 22 मई को उन्होंने दून से कोच्चि के लिए फ्लाइट बुक कराई थी। फ्लाइट के दिन सुबह तक भी यात्रा का कोई अपडेट नहीं मिला। उन्होंने आईआरसीटीसी के कस्टमर केयर पर संपर्क करने के लिए गूगल पर सर्च किया। वहां से मिले एक नंबर संपर्क किया तो उसने पीड़ित को रकम रिफंड का झांसा दिया। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल में क्विक सपोर्ट एप डाउन लोड कराई। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल का एक्सेस लेकर उनके बैंक खाते से रकम ट्रांसफर हुई। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments