Sunday, October 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा मार्ग पर 67 डेंजर जोन बनेंगे तीथ यात्रियों के लिए...

चारधाम यात्रा मार्ग पर 67 डेंजर जोन बनेंगे तीथ यात्रियों के लिए चुनौती

चारधाम यात्रा मार्ग पर 67 डेंजर जोन भी यात्रियों की परीक्षा लेंगे। ये ऐसे डेंजर जोन हैं जहां लैंड स्लाइड, बार-बार पत्थर गिरने का खतरा या संकरे मार्ग हैं। नए कार्यों पर रोक के चलते इन्हें सुधार पाना मुश्किल होगा। यात्रा मार्ग पर यह डेंजर जोन सड़क सुरक्षा समिति ने चिह्नित किए हैं।सबसे ज्यादा 26 डेंजर जोन टिहरी जिले में हैं। वहीं, देहरादून में 16 डेंजर जोन हैं। ये डेंजर जोन ऐसे हैं जहां दुर्घटना के खतरे के साथ ही जाम लगने की संभावना हैं। लैंड स्लाइड और पत्थर गिरने वाले डेंजर जोन सबसे घातक हैं। सभी डेंजर जोन पर चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही फोर्स भी तैनात की जाएगी।
रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच ज्यादा दिक्कत
डीआईजी गढ़वाल रेंज केएस नगन्याल ने बताया कि रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच यात्रा मार्ग पर सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां जगह-जगह सड़क टूटी होने साथ ही गड्ढे हैं। 30 अप्रैल तक इस जोन के सुधार पर ज्यादा फोकस किया गया है।
जिलावार डेंजर जोन
उत्तरकाशी 08
टिहरी 26
देहरादून 16
रुद्रप्रयाग 12
चमोली 05
चारधाम यात्रा मार्ग पर जहां-जहां कटिंग हुई या रोड तोड़ी गई हैं, वहां 30 अप्रैल तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम संबंधित एजेंसी को दिया गया है। यात्रा को देखते हुए नए बड़े निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है। – सुशील कुमार, मंडल आयुक्त, गढ़वाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments