Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड94 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, संक्रमण दर 10 प्रतिशत से...

94 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक

उत्तराखंड में रोजाना कोरोना संक्रमण के लगभग 100 मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 94 लोग संक्रमित पाए गए जबकि एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 301 है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से अधिक रही। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन एक हजार सैंपलों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर 970 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 94 लोग संक्रमित मिले। इसमें देहरादून जिले में 54, नैनीताल में 18, पौड़ी में सात, हरिद्वार में चार, बागेश्वर, चमोली में तीन-तीन, चंपावत में दो, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंहनगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भर्ती एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। 108 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में 301 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में है।
प्रदेश में प्रतिदिन 15 हजार सैंपल जांच की क्षमता
कोविड जांच के लिए प्रदेश भर में 12 सरकारी पैथोलॉजी लैब है। जिनकी क्षमता प्रतिदिन 15 हजार सैंपल जांच करने की है। सरकार के निर्देश के बावजूद प्रदेश भर में औसतन एक हजार सैंपलों की जांच की जा रही है। पर्वतीय जिलों में सैंपल जांच धीमी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments