देहरादून। मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराज देव डोली यात्रा का समापन यज्ञ अनुष्ठान के साथ मां भगवती के स्थान नेहरू कॉलोनी में किया गया। प्रसाद वितरण के साथ देव डोली को शाम के समय पर सामुदायिक भवन एमडीडीए देहरादून ले जाया गया। जहां पर काफी संख्या में मातृशक्ति ने मां भगवती का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और साथ ही पूजन आरती के बाद सामुदायिक भवन में मंडाण कार्यक्रम किया गया। आशीर्वाद लेने वालों में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग अशोक वर्मा, डालनवाला जन विकास समिति अध्यक्ष प्रवीन त्यागी, पूर्व पार्षद मूर्ति देवी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।