Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदहेज में तीन लाख नहीं मिले तो दे दिया तलाक

दहेज में तीन लाख नहीं मिले तो दे दिया तलाक

हल्द्वानी। वनभूलपुरा में एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि शादी के बाद से आरोपी पति अपने पत्नी को मायके से तीन लाख लाने का दवाब बना रहा था। पुलिस के अनुसार इंद्रानगर निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके चलते वह अपनी सारी कमाई उसके ऊपर खर्च कर रहा है। घर में अपनी पत्नी से मारपीट करता है और मायके से तीन लाख लाने का दबाव बना रहा है। महिला का आरोप है कि बीते दिनों उसके पति ने उसे अपने दो भाईयों के सामने तीन तलाक दे दिया। जबकि उसके पति को मायके पक्ष ने एक मकान भी खरीदकर दिया था। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments