Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमंत्री-सचिव विवाद : प्रकरण से प्रदेश सरकार भी हुई असहज, मुख्य सचिव...

मंत्री-सचिव विवाद : प्रकरण से प्रदेश सरकार भी हुई असहज, मुख्य सचिव से मिले कुर्वे, अब निगाहें मुख्यमंत्री पर

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य और विभागीय सचिव सचिन कुर्वे के बीच तबादलों को लेकर छिड़ा विवाद मुख्यमंत्री कार्यालय में पहुंच चुका है। अब इस विवाद पर सबकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निगाहें लगी हैं।
माना जा रहा है कि सचिव से विभाग हटाकर मुख्यमंत्री इस विवाद का पटाक्षेप कर सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक कुर्वे भी मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु से भेंट कर अपना पक्ष रख चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, मंत्री-सचिव विवाद मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी आ चुका है। मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री को सचिव की पहले ही शिकायत कर दी है। वह चाहती हैं कि मुख्यमंत्री इस प्रकरण हस्तक्षेप करें। पिछले तीन दिनों से दिल्ली प्रवास होने की वजह से अभी इस मामले में शासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय और कार्मिक विभाग की इस प्रकरण पर वेट एंड वाच की मुद्रा है। ऐसी स्थिति में अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री के अगले कदम पर लगी है। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से सीधे खटीमा जाएंगे।
वह रुद्रपुर में आपातकाल की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को उनके लौटने का कार्यक्रम है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य गुजरात प्रवास पर चली गई हैं। वहां वह खेलों से जुड़े एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में शिरकत कर रही हैं। लेकिन मुख्यमंत्री को वह पहले ही अपनी व्यथा बता चुकी हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री प्रकरण पर सचिव से बात करने के बाद कोई निर्णय लेंगे। वह सचिव का विभाग बदल कर इस विवाद का पटाक्षेप कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments