Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबारिश से चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिरा, धाम और हेमकुंड साहिब...

बारिश से चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिरा, धाम और हेमकुंड साहिब जा रहे यात्री फंसे

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास चट्टान टूटने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। सुबह करीब 7:30 बजे भारी बारिश के बीच चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों के पहिए रविवार सुबह थम गए। बदरीनाथ हाईवे पर अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिर गया, जिस कारण यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई है। हाईवे खोलने के प्रयास जारी है, लेकिन फिलहाल यहां यात्रियों को हाईवे खुलने केि लिए इंतजार करना पड़ेगा। बता दें, कि उत्तराखंड में मौसम को देखते हुए पहले ही मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments