Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरोडवेज की कई सेवाएं नहीं चलने से यात्री रहे परेशान

रोडवेज की कई सेवाएं नहीं चलने से यात्री रहे परेशान

अल्मोड़ा। रोडवेज की चार सेवाओं का संचालन ठप रहने से यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। बसें न चलने से कुछ यात्री टैक्सी और दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए। टैक्सियों का किराया अधिक होने से यात्रियों पर आर्थिक बोझ भी पड़ा।
रोडवेज डिपो से चंडीगढ़, लखनऊ, देहरादून, बागेश्वर, हल्द्वानी, काशीपुर, हरिद्वार, लमगड़ा, बेतालघाट समेत विभिन्न स्थानों को सेवाओं का संचालन किया जाता है। लंबे समय से डिपो की संचालन व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, बरेली-बागेश्वर सेवाओं का संचालन ठप रहा।
बसें नहीं चलने से टनकपुर, बेतालघाट, लमगड़ा, दिल्ली, बागेश्वर आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री टैक्सी, रोडवेज से गंतव्य को रवाना हुए। टैक्सी का किराया रोडवेज से ज्यादा होने से यात्रियों की जेब भी ढीली हुई। रोजाना सेवाओं का संचालन स्थगित होने से डिपो को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि बसों का नियमित संचालन किया जाना चाहिए।
अल्मोड़ा से कोसी को जा रहे कृष्णा बिष्ट ने बताया कि बसों का नियमित संचालन न होने से दिक्कतें आ रही हैं। कई बार स्टेशन पर इंतजार करने के बाद भी पता चलता है कि अब बस नहीं जा रही है जिससे यात्रियों को झटका लगता है साथ ही परेशानी होती है। अल्मोड़ा से चायखान को जा रहे खजान चंद्र जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली सेवा नहीं चलने से दिक्कतें हो रही है। अब दूसरे वाहन से गंतव्य को जाना पड़ेगा। सेवा नहीं चलने से चायखान, लमगड़ा आदि स्थानों को जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments