Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपंजाब के 300 तीर्थयात्रियों को नहीं मिले वाहन, बदरीनाथ हाईवे पर लगाया...

पंजाब के 300 तीर्थयात्रियों को नहीं मिले वाहन, बदरीनाथ हाईवे पर लगाया जाम

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा कर लौटे पंजाब के श्रद्धालुओं को जब गोविंदघाट में वाहन नहीं मिले तो उन्होंने बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब तीन घंटे बाद प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को वाहनों की व्यवस्था कर जोशीमठ पहुंचाया।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे हेमकुंड साहिब से लौटे पंजाब के 300 तीर्थयात्री गोविंदघाट में बदरीनाथ हाईवे पर पहुंचे। काफी देर इंतजार करने पर भी उन्हें जब वाहन नहीं मिला तो उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही जोशीमठ एसडीएम कुमकुम जोशी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीर्थयात्रियों को अलग-अलग वाहनों से रवाना किया। दोपहर करीब दो बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। गोविंदघाट थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि तीर्थयात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कोई भी सवारी वाहन नहीं रुका। स्थानीय और सवारी वाहनों के जरिये तीर्थयात्रियों को रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments