Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपुस्तक परिचर्चा में पाठकों के चयन में दिखी विविधता

पुस्तक परिचर्चा में पाठकों के चयन में दिखी विविधता

पिथौरागढ़। आरंभ स्टडी सर्कल ने रामलीला मैदान टकाना में पुस्तक परिचर्चा का आयोजन किया। इसमें युवाओं, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, व्यापारी, शिक्षक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। परिचर्चा में मौजूद लोगों ने विभिन्न तरह की पुस्तकों पर अपनी पाठकीय प्रतिक्रियाएं सबके साथ साझा की।
पुस्तक परिचर्चा में कृष्ण कुमार की पढ़ना, जरा सोचना, गेल ओमवेट की अंबेडकर टूवर्ड्स एन एनलाइटन इंडिया, पेरुमल मुरुगन की पूनाची, अनुराधा बेनीवाल की आजादी मेरा ब्रांड, रचना बिष्ट रावत की शॉट, डाइव, फ्लाई, शब्द संधान की ओर से प्रकाशित आज के सवाल (शृृंखला), इकिगाई, गैब्रियल गार्सिया मार्केज की ऑफ लव एंड अदर डीमन, सचिन कुमार जैन की जीवन में संविधान सहित कई पुस्तकें शामिल रही। आरंभ के दीपक ने बताया कि कार्यक्रम में पाठकों के चयन में विविधता देखने को मिली। बहुत से पाठकों की टिप्पणियों से पता चला कि वह पुस्तकों को बहुत गहराई से पढ़ कर उसे समग्रता से देख पा रहे हैं। संचालन करते हुए अभिषेक ने कहा कि पुस्तक परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर पुस्तकों के बारे में चर्चा कर लोगों में पढ़ने के प्रति रुचि जगाना है। इस मौके पर विद्या, भूमिका, महेंद्र, नीरज, दिनेश, सोमेश, साक्षी, हिमांशु, गोविंद, योगेश, शीतल, स्नेहा, सलिल आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments