Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमानसून में भी जारी रहेंगी श्रद्धालुओं के लिए धाम में हेली सेवाएं,...

मानसून में भी जारी रहेंगी श्रद्धालुओं के लिए धाम में हेली सेवाएं, प्रतिदिन 30-40 शटल होंगे संचालित

मानसून के दौरान हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने वालों के लिए राहत की खबर है। तीर्थयात्री इस दौरान भी केदारनाथ जा सकेंगे। 30 जून के बाद केदारनाथ धाम में हिमालयन कंपनी की ओर से श्रद्धालुओं को हेली सेवाएं दी जाएंगी। जबकि पांच जुलाई तक आर्यन एविएशन की ओर से केदारनाथ धाम में हेली सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने कहा कि इससे पहले हेली कंपनियों की ओर से मानसून के दौरान सामान्यता केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा बंद कर दी जाती थी। ऐसे में यह एक सकारात्मक कदम है कि बरसात के दिनों में भी तीर्थयात्रियों को हेली सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि हेली सेवा के लिए आवश्यक मानकों का पालन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।गौरतलब है कि केदारनाथ धाम जाने के लिए तीर्थयात्रियों को रुदप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा की सुविधा दी जाती है। यहां नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है। पहली बार इस साल मानसून में भी श्रद्धालुओं को हेली सेवा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। हिमालयन कंपनी की ओर से मानसून के दौरान उड़ान भरने के लिए मौसम अनुकूल रहने की दशा में एक दिन में 30-40 शटल संचालित की जाएंगी। इसमें प्रतिदिन करीब 200 से 250 तीर्थयात्री लाभान्वित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments