Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसंगठन में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका : कौशिक

संगठन में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका : कौशिक

भीमताल/भवाली (नैनीताल)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। उन्होंने सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कौशिक मंगलवार को भीमताल और भवाली क्षेत्र के दौरे पर थे। भीमताल में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बाबा नीब करौरी के मूर्ति भेंट की। विधायक राम सिंह कैड़ा ने किसानों को बीमा का पूरा क्लेम दिलाने, बारिश से जिन घरों में मलबा घुसा है उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, धन सिंह राणा, प्रदीप पाठक, नितिन राणा, शरद पांडे, पंकज उप्रेती, पंकज जोशी, कमला आर्या, गौतम मटियाली, आशु पाठक, सुनीता पांडे, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
इधर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने घोड़ाखाल में गोल्ज्यू मंदिर और कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़कर महाराज का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, प्रदीप साह भय्यू, प्रकाश आर्य, पंकज निगल्टिया, शिवांशु जोशी, कंचन साह, भावना मेहरा, बालम मेहरा, मीना बिष्ट, प्रगति जैन, जुगल मठपाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments