Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेवप्रयाग-ब्यासी के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, युवक की मौत, युवती समेत...

देवप्रयाग-ब्यासी के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, युवक की मौत, युवती समेत तीन घायल

टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग-ब्यासी के पास सोमवार देर रात एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। एसडीआरएफ उत्तराखंड ने तलाशी अभियान चलाकर खाई से शव को निकाल लिया है, साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
जानकारी के अनुसार, चार दोस्त स्कॉर्पियो से केदारनाथ के दर्शन कर ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे। गुल्लर के आगे पहुंचकर स्कॉर्पियो बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। देर रात एसडीआरएफ टीम को चौकी ब्यासी ने सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम रात में ही 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर तीन लोगों का रेस्क्यू किया और अस्पताल भेजा। जबकि मृत युवक को शव खाई से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त निशांत (23) निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। घायलों में संगीता दास अधिकारी पुत्री नरेंद्र दास अधिकारी निवासी ग्रेटर नोएडा, वर्षा पुत्री शेर सिंह निवासी दिल्ली, अंकित निवासी गाजियाबाद शामिल हैं।
जोशीमठ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा
वहीं, दूसरा बड़ा सड़क हादसा चमोली के जोशीमठ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। यहां मंगलवार सुबह एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो महिला एक पुरुष लापता बताए जा रहे हैं। इसमें उत्तराखंड पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल भी शामिल है। एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments