Tuesday, October 20, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डईई समेत चार कर्मी सस्पेंड, पिछले सालभर के बिल भुगतान के दोबारा...

ईई समेत चार कर्मी सस्पेंड, पिछले सालभर के बिल भुगतान के दोबारा जांच करने के निर्देश

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की गदरपुर सब डिवीजन में बिल भुगतान के गबन के मामले में ईई सहित चार को सस्पेंड करने के बाद बृहस्पतिवार को एमडी ने मुख्यालय से एक जांच समिति गठित कर दी। यह जांच समिति मौके पर जाकर बिल भुगतान से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल कर एमडी को रिपोर्ट देगी।
दरअसल, यूपीसीएल के रुद्रपुर डिवीजन के गदरपुर सब डिवीजन में बिल भुगतान की रकम निगम के खाते में जमा न होने का मामला सामने आया है। प्राथमिक जांच में इस गबन से जुड़े कई तथ्य सामने आने के बाद यूपीसीएल ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोविंद सिंह कार्की, एसडीओ फरमान हैदर जैदी, असिस्टेंट इंजीनियर संजय कुमार और कैशियर पुष्पेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया था।
बृहस्पतिवार को यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने मामले की जांच के लिए मुख्यालय के डीजीएम वित्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित कर दी है। इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं। एक-दो दिन में देहरादून से जांच समिति रुद्रपुर पहुंच जाएगी। यूपीसीएल एमडी ने सभी डिवीजन को चेताया है कि वह पिछले एक साल में हुए बिल भुगतान का पूरा ब्योरा दोबारा जांचें और इसमें कहीं भी किसी तरह की कमी पकड़ में आने पर तत्काल निगम मुख्यालय को अवगत कराएं। अनिल कुमार का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर निगम प्रबंधन आगे की कार्रवाई करेगा। वहीं, यूपीसीएल के निलंबित कैशियर ने बैंक के कैशियर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि यूपीसीएल के कैशियर को लगातार कैश जमा कराने पर बैंक कैशियर की ओर से रसीद दी जा रही थी। हालांकि मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments