Tuesday, October 20, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकार में छिपा रहा सांप, तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित...

कार में छिपा रहा सांप, तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला

देहरादून के सहस्रधारा इलाके में एक कार में छिपे सांप को साढ़े तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद सुरक्षित कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसको जंगल में छोड़ दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी नीतीशमणि त्रिपाठी को सह्रस्रधारा रोड के दीवान सिंह तोमर ने बताया कि कार में सांप छिपा है। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम में शामिल जितेंद्र बिष्ट की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और सांप को निकलने की कोशिश की। साढ़े तीन घंटे तक रेस्क्यू टीम में शामिल विशेषज्ञ कार में छिपे सांप की खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिरकार साढ़े तीन घंटे के बाद जैसे-तैसे सांप को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
यह पहली बार नहीं है, जब रेस्क्यू टीम ने किसी चार पहिया वाहन से खतरनाक सांप को बाहर निकाला है। पिछले साल बिजली विभाग के एक अधिकारी की बोलेरो में छिपा सांप लगातार दो दिनों तक गाड़ी के साथ सफर भी करता रहा। जानकारी होने पर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। विशेषज्ञ जितेंद्र बिष्ट का कहना है कि मानसून के दौरान सांपों के बिलों या उनके सुरक्षित ठिकानों में पानी भरने से सांप अपनी जिंदगी बचाने और सुरक्षित ठिकाना ढूंढने की तलाश में घरों में दाखिल हो रहे हैं। ऐसे में थोड़ा एहतियात बरसाने की जरूरत है
सर्पदंश से बचने के लिए करें ये उपाय
सर्पदंश से बचने के लिए घरों की साफ सफाई का पूरा इंतजाम करें। घर में फिनायल का पोछा लगाएं। बचा हुआ खाना किसी भी सूरत में घर के आसपास नहीं फेंके। इसे खाने के लिए चूहे आते हैं और चूहा की तलाश में साफ घरों में दाखिल हो जाते हैं, रात के अंधेरे में नंगे पांव बाहर न निकले। बिजली या टॉर्च की रोशनी में ही घर के बाहर निकले, घर में बिस्तर दीवारों से सटाकर कतई न लगाएं, दीवारों के जरिए सांपों के बिस्तर पर आने का खतरा रहता है, सर्पदंश होने पर नीम हकीम के चक्कर में न पड़े। तत्काल पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल ले जाएं और कुशल विशेषज्ञों से इलाज कराएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments