Tuesday, October 20, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस का हल्ला बोल, बढ़ती महंगाई-बेरोजगारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया...

कांग्रेस का हल्ला बोल, बढ़ती महंगाई-बेरोजगारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया राजभवन कूच

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में राजभवन कूच किया। इस दौरान माहरा ने कहा कि कहा कि सरकार ने दूध, दही व आटे पर जीएसटी लगा दिया है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और महंगाई आसमान छू रही है।
सरकार की ओर से अग्निपथ योजना के जरिये युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ राजभवन कूच को रजनीति से प्रेरित करार दिया। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस जनता का उनके कारनामों से ध्यान हटाना चाहती है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हाल ही में ईडी ने कांग्रेस के अध्यक्ष और अन्य बड़े नेताओं से पूछताछ की है, जिससे कांग्रेस बौखला गई है। अब वह सत्तारूढ़ भाजपा पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जांच एजेंसियों को सहयोग करना चाहिए, न कि आरोप प्रत्यारोप कर जांच से भागने का रास्ता चुनना चाहिए। चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की राष्ट्र भक्ति और विचारधारा पर कहने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान मे झांकने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments