Tuesday, October 20, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनिशुल्क शिविर में 28 मरीजों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

निशुल्क शिविर में 28 मरीजों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

लोअर तुनवाला स्थित आंबेडकर भवन में कैलाश अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 28 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान मरीजों को कोरोना की रोकथाम के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया गया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद पूजा नेगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कैंप में आए सभी मरीजों एवं कैंप के आयोजकों कैलाश हॉस्पिटल एवं अमर उजाला फाउंडेशन का आभार प्रकट किया। इस दौरान कैलाश हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञों की टीम में शामिल डॉ. यशिका गुरुंग, डॉ. नावेद ने 28 मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए। शिविर में छह मरीजों में हाई बीपी कोलेस्ट्रोल की समस्या मुख्य रूप से पाई गई। कैंप में वर्तमान लाइफस्टाइल से संबंधित समस्याएं जैसे थकान, भूख न लगना, लीवर की समस्याएं आदि की जांच की गई। इसी के साथ अन्य सामान्य लक्षण वाले मौसमी बीमारियों की जांच डॉक्टरों द्वारा की गई। इस अवसर पर विक्रांत नेगी, नवनीत आदि मौजूद रहे।
मॉडल कॉलोनी में शिविर आज
देहरादून। अमर उजाला फाउंडेशन एवं कैलाश हॉस्पिटल का निशुल्क चिकित्सा कैंप सुबह दस बजे से दो बजे तक डालनवाला वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से मॉडल कॉलोनी देहरादून में आयोजित होगा। जिसमें कैलाश हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर निशुल्क चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराएंगे। शिविर में निशुल्क शुगर, बीपी एवं ईसीजी की जांच उपलब्ध रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments