Monday, October 19, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपिछले दस दिन में बागेश्वर जिले में मिले 32 नए संक्रमित, फिर...

पिछले दस दिन में बागेश्वर जिले में मिले 32 नए संक्रमित, फिर भी सतर्क नहीं लोग

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 10 दिनों में 32 संक्रमित जिले में मिल चुके हैं लेकिन कोविड गाइडलाइन का गंभीरता से पालन नहीं हो रहा है। बाजार, अस्पताल, कार्यालयों और देव स्थलों में लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी जागरूकता या चेकिंग के लिए कोई पहल नहीं हो रही है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जिले में 56 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा था। विगत 26 मार्च तक जिले में कोरोना के 8133 संक्रमित मिले थे। इसके बाद से कोविड केस आने बंद हो गए थे, लेकिन मानसून काल में कोविड संक्रमण फिर से फैलने लगा है।
पिछले महीने 27 जुलाई को कोविड जांच में चार लोग संक्रमित मिले। इसके बाद से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा है। शनिवार तक नौ संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं लेकिन 23 अब भी आइसोलेशन में हैं। एक ओर कोविड संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं दूसरी ओर बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना को लेकर किसी तरह का डर नहीं दिख रहा है। लोग महामारी को लेकर लापरवाह नजर आ रहे हैं। जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों को अब लापरवाही छोड़कर गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना चाहिए। शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के साथ मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना जरूरी है। सावधानी बरतने पर ही महामारी के प्रभाव से बचा जा सकेगा। – डॉ. सुनीता टम्टा, सीएमओ बागेश्वर
…तो अल्मोड़ा में कोरोना से नहीं डरते लोग
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच अल्मोड़ा में अधिकतर लोगों ने मास्क पहनना भी छोड़ दिया है। इन हालातों को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि यहां किसी को कोरोना से डर नहीं लगता है। नगर के चौक बाजार, लाला बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, मालरोड, धारानौला समेत अन्य क्षेत्रों में शनिवार दिनभर काफी भीड़ रही लेकिन मास्क पहने इक्का दुक्का लोग ही दिखे। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भी अब कोरोना के नियमों का पालन करवाने में मुस्तैद नजर नहीं आ रहा है। इधर, जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अमित सुकोटी ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन और मास्क पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सर्दी, जुकाम, खांसी आदि की शिकायत पर डॉक्टर से परामर्श लें।
अल्मोड़ा में मिले छह कोरोना संक्रमित
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में लगातार कोरोना की जांच की जा रही है। शनिवार को 20 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। इनमें छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमितों में दो महिला और चार पुरुष शामिल हैं। सभी संक्रमितों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए बेस अस्पताल भेजे गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 10 दिनों में 32 संक्रमित जिले में मिल चुके हैं लेकिन कोविड गाइडलाइन का गंभीरता से पालन नहीं हो रहा है। बाजार, अस्पताल, कार्यालयों और देव स्थलों में लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी जागरूकता या चेकिंग के लिए कोई पहल नहीं हो रही है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जिले में 56 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा था। विगत 26 मार्च तक जिले में कोरोना के 8133 संक्रमित मिले थे। इसके बाद से कोविड केस आने बंद हो गए थे, लेकिन मानसून काल में कोविड संक्रमण फिर से फैलने लगा है।पिछले महीने 27 जुलाई को कोविड जांच में चार लोग संक्रमित मिले। इसके बाद से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा है। शनिवार तक नौ संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं लेकिन 23 अब भी आइसोलेशन में हैं। एक ओर कोविड संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं दूसरी ओर बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना को लेकर किसी तरह का डर नहीं दिख रहा है। लोग महामारी को लेकर लापरवाह नजर आ रहे हैं। जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों को अब लापरवाही छोड़कर गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना चाहिए। शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के साथ मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना जरूरी है। सावधानी बरतने पर ही महामारी के प्रभाव से बचा जा सकेगा। – डॉ. सुनीता टम्टा, सीएमओ बागेश्वर
…तो अल्मोड़ा में कोरोना से नहीं डरते लोग
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच अल्मोड़ा में अधिकतर लोगों ने मास्क पहनना भी छोड़ दिया है। इन हालातों को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि यहां किसी को कोरोना से डर नहीं लगता है। नगर के चौक बाजार, लाला बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, मालरोड, धारानौला समेत अन्य क्षेत्रों में शनिवार दिनभर काफी भीड़ रही लेकिन मास्क पहने इक्का दुक्का लोग ही दिखे। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भी अब कोरोना के नियमों का पालन करवाने में मुस्तैद नजर नहीं आ रहा है। इधर, जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अमित सुकोटी ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन और मास्क पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सर्दी, जुकाम, खांसी आदि की शिकायत पर डॉक्टर से परामर्श लें।
अल्मोड़ा में मिले छह कोरोना संक्रमित
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में लगातार कोरोना की जांच की जा रही है। शनिवार को 20 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। इनमें छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमितों में दो महिला और चार पुरुष शामिल हैं। सभी संक्रमितों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए बेस अस्पताल भेजे गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments