Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तराखण्ड376 ग्राम पंचायतों को तिरंगा खरीदने के लिए मिले तीन लाख रुपये

376 ग्राम पंचायतों को तिरंगा खरीदने के लिए मिले तीन लाख रुपये

रुद्रपुर। आजादी के 75 वर्ष पूरे होेने पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले की 376 ग्राम पंचायतों को सरकार ने तीन लाख 76 हजार रुपये दिए हैं। तिरंगा खरीदने के लिए प्रत्येक ग्राम प्रधानों के खातों में एक-एक हजार रुपये की राशि डाली गई है। जिले में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां चल रही हैं। वहीं अंत्योदय योजना से जुड़े जिले के 17,845 परिवारों को राशन की दुकानों में निशुल्क तिरंगा दिया जाएगा। अन्य लोगों के लिए दिल्ली से तिरंगे मंगवाए गए हैं। स्वयं सहायता समूह की ओर से कपड़े के तिरंगे के लिए ग्रोथ सेंटर, विकास भवन, बीडीओ कार्यालय, नगर पंचायत या सरकारी जगहों पर स्टॉल लगाए गए हैं। कपड़े के तिरंगे की कीमत 40 रुपये रखी गई है। इसके साथ ही बेहतर गुणवत्ता युक्त 10 हजार खादी के तिरंगे समूह की महिलाओं की ओर से बनाए जा रहे हैं। इनकी कीमत 70 से 80 रुपये रखी गई है। ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने कहा कि तिरंगा खरीदने के लिए जिले के सभी ग्राम प्रधानों को एक-एक हजार रुपये खाते में डाले गए हैं। 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments