Monday, October 19, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकुत्ते पर हमले के बाद लगाए दो पिंजड़े

कुत्ते पर हमले के बाद लगाए दो पिंजड़े

काशीपुर/जसपुर। काशीपुर की कौशानी एवेन्यू कॉलोनी में शनिवार रात तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला कर घायल कर दिया। कॉलोनी निवासी दीपक राजपूत ने वन विभाग के अधिकारियों से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। दूसरी ओर वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए क्षेत्र में दो पिंजरे लगा दिए हैं। रेंजर ललित आर्य ने बताया कि मानपुर रोड पर दिख रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तेंदुआ अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है लेकिन वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
उधर, जसुपर में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सूबा सिंह ने कई ग्रामीणों के साथ एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को दिए ज्ञापन में कहा कि वह अपने परिजनों के साथ अपने घर में सो रहे थे। सुबह को तेंदुए ने उनके घर की छह फीट ऊंची चारदीवारी कूदकर उनके कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। इससे भारी दहशत है। ग्रामीणों ने कई बार वन रेंज पतरामपुर, वन रेंज रामनगर के अधिकारियों को ज्ञापन देकर तेंदुए को पकड़े जाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी राजकुमार ने बीट अधिकारी को घटना की जांच करने और पशु चिकित्सा अधिकारी को शव का मेडिकल परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में साबिर हुसैन, दलवीर सिंह, बलदेव सिंह, अवतार सिंह, गगनजोत सिंह, सतनाम सिंह, मनीष सिंह आदि शामिल रहे।
जादोपुर परवीन नदी पुल पर फिर बाघ दिखने से दहशत
खटीमा। ग्राम भेंसहा के पास परवीन नदी के पुल पर शनिवार देर शाम बाघ दिखने से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। सत्रहमील चौकी के करीब से जादोपुर मोहनपुर, सुनपहर उलानी आदि ग्राम सभाओं को जाने वाले मार्ग पर बकरियां चरा रहे चरवाहों को पुल पर बाघ दिखाई दिया। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। चरवाहे बाघ के भय से खेतों में छिप गए। करीब दो मिनट की चहलकदमी के बाद बाघ सड़क से हटकर गन्ने के खेत में चला गया। गांव के पास बाघ देखे जाने की सूचना खटीमा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ के पगचिह्नों को देखा। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को अकेले खेतों एवं मार्गों पर न जाने की सलाह दी है। रेंजर मनराल ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर निगरानी बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments