Monday, October 19, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनगर निगम 30 हजार घरों में लगवाएगा तिरंगे

नगर निगम 30 हजार घरों में लगवाएगा तिरंगे

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम आजादी के अमृत महोत्सव के तहत क्षेत्र के 30 हजार घरों में तिरंगा लगवाएगा। प्रत्येक पार्षद को 200 तिरंगे दिए जाएंगे। सोमवार को निगम सभागार में मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि हर साल की तरह 15 अगस्त को सुबह 6:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 7 बजे से पुरुष, महिला, जूनियर बालक और जूनियर बालिका वर्ग में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 804 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 7:30 बजे मेयर शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। सुबह 8 बजे धार्मिक स्थलों पर सामूहिक प्रार्थनाए होंगी। 9 बजे सभी संस्थानों में ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान होगा। हल्द्वानी में सार्वजनिक ध्वजारोहण 11 बजे हल्द्वानी स्टेडियम में किया जाएगा। नगर आयुक्त उपाध्याय ने बताया कि हर साल 6000 पौधे शहर में लगाए जाने का लक्ष्य भी रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments