Monday, October 19, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबिजनौर में हत्या और वाहन लूट का आरोपी रुद्रपुर से गिरफ्तार

बिजनौर में हत्या और वाहन लूट का आरोपी रुद्रपुर से गिरफ्तार

रुद्रपुर। बिजनौर में कार चालक की हत्या करने के बाद वाहन को लूटकर भाग रहे आरोपी को यूपी पुलिस ने रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया। यूपी पुलिस अपराधी को वाहन के साथ पकड़कर बिजनौर ले गई। ग्राम रामपुर हीरा जिला शाहजहांपुर निवासी शुभदीप ने रविवार रात को बिजनौर के नगीना क्षेत्र में कार चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह कार लेकर फरार हो गया था। रविवार रात को ही डीसीआर के माध्यम से रुद्रपुर पुलिस के पास मामले की सूचना आई। रुद्रपुर पुलिस तुरंत अलर्ट होकर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग जुट गई। उधर बिजनौर पुलिस भी रुद्रपुर के लिए रवाना हो गई थी। सोमवार तड़के बगवाड़ा चौकी क्षेत्र के पास हाईवे पर शुुभदीप को कार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद बिजनौर पुलिस आरोपी को कार सहित अपने साथ लेकर चली गई।
रात के समय हाईवे पर न रोकें वाहन : एसएसपी
रुद्रपुर। बिजनौर में कार चालक की गोली मारकर हुई हत्या के बाद एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले में सभी को अलर्ट किया है। एसएसपी का कहना है कि रात के समय हाईवे पर वाहन को न रोकें। इसके अलावा अपने स्मार्ट फोन में नजदीकी पुलिस स्टेशन व चौकी का फोन नंबर रखें। एसएसपी ने कहा कि वैसे हाईवे पर पेट्रोलिंग वाहन गश्त करते रहते हैं। इसके बाद भी यदि कोई वारदात होने की आशंका नजर आती है तो पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments