Friday, April 3, 2026
Homeउत्तराखण्ड21वीं प्रादेशिक प्रतियोगिता में चैंपियन बनी 31वीं वाहिनी पीएसी

21वीं प्रादेशिक प्रतियोगिता में चैंपियन बनी 31वीं वाहिनी पीएसी

रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी में चल रही प्रादेशिक ताइक्वांडो, जूडो, कराटे व वुशु क्लस्टर प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में में 31वीं वाहिनी की टीम चैंपियन रही। सर्वोत्तम जिम्नास्ट 46वीं पीएसी के आशुतोष रावत बने। मुख्य अतिथि के रूप में हल्द्वानी विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा उपस्थित रहे।
31वीं पीएसी की सेनानायक प्रीति प्रियदर्शिनी भी मौजूद रहीं। 31वीं वाहिनी पीएसी में पहली बार फेन्सिंग व पेंचक सिलाट खेल को भी शामिल किया गया। हरियाणा से फेन्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन सुरजीत ग्रोवर ने भी शिरकत की। पेंचक सिलाट एसोसिएशन के सेक्रेटरी बब्लू दिवाकर ने खिलाड़ियों को पेंचक सिलाट व फेन्सिंग का डेमो दिया। प्रतियोगिता में पीएसी की कुल 19 टीमों को प्रतिभाग करना था लेकिन 17 टीमों के लगभग 280 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।इस दौरान उप सेनानायक बिमल कुमार आचार्य, कोच राजेंद्र प्रताप सिंह, सहायक सेनानायक राजेंद्र सिंह कोश्यारी, शिविरपाल मनीष शर्मा, दलनायक शुक्रू लाल, हीरा सिंह जलाल, राधा थापा, सूबेदार सैन्य सहायक, खुर्शीद अली, पीसी गिरीश चन्द्र जोशी, हयात सिंह, रमेश चंद्र चिलकोटी आदि थे।
जूडो, वुशु और कराटे में 31वीं पीएसी रही अव्वल
जूडो पुरुष प्रतियोगिता में 31वीं वाहिनी की टीम प्रथम, हरिद्वार की 40वीं पीएसी द्वितीय रही। जूडो महिला प्रतियोगिता में 31वीं पीएसी की टीम प्रथम, 40वीं पीएसी की टीम द्वितीय रहे। ताइक्वांडो पुरुष प्रतियोगिता में 31वीं पीएसी की टीम प्रथम व हरिद्वार की 40वीं पीएसी की टीम द्वितीय रही। ताइक्वांडो महिला प्रतियोगिता में 31वीं वाहिनी की टीम प्रथम, 40वीं पीएसी की टीम द्वितीय रही। वुशु पुरुष प्रतियोगिता में 31वीं पीएसी की टीम ने प्रथम व आईआरबी देहरादून की टीम ने द्वितीय रही। कराटे पुरुष प्रतियोगिता में 31वीं पीएसी की टीम प्रथम, हरिद्वार की 40वीं पीएसी टीम द्वितीय रही। कराटे महिला प्रतियोगिता में 31वीं पीएसी की टीम प्रथम व 40वीं पीएसी की टीम द्वितीय रहे। जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में 31वीं पीएसी की टीम प्रथम, 46वीं पीएसी की टीम द्वितीय रही। जूडो क्लस्टर प्रतियोगिताओं में सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए 31वीं वाहिनी पीएसी ने सभी प्रतियोगिताओं में चल वैजंती ट्रॉफी प्राप्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments