Sunday, October 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरेप करने के बाद भी मन नहीं भरा तो युवक ने कर...

रेप करने के बाद भी मन नहीं भरा तो युवक ने कर डाली घिनौनी हरकत, पीड़िता को बेचने के लगे आरोप

बिहार की एक युवती को दो लाख रुपए में सहारनपुर में बेचने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और युवती को बेचने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती का कहना है कि अपने पिता की मृत्यु के बाद एक वर्ष पहले सिडकुल काम की तलाश में आई थी। युवती समुदाय विशेष से है। सिडकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करने लगी। इस बीच उसकी जान पहचान पड़ोस के एक युवक से हो गई। युवती का आरोप है कि 9 मार्च को पड़ोसी युवक उसे घुमाने के बहाने सहारनपुर ले गया। आरोप है कि यहा खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर पता चला कि उसे पड़ोसी दो लाख रुपए में बेच गया है। आरोप है कि कमरे में बंद बंधक बनाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मौका मिलते ही किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकली। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि युवती की शिकायत पर नीटू व पिकेश राजकुमार, और एक अज्ञात की खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments