Saturday, October 17, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसड़कों के बंद होने से दो हजार की आबादी परेशान

सड़कों के बंद होने से दो हजार की आबादी परेशान

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। झापुली-बौना निर्माणाधीन, झापुली-तोमिक और तोमिक-गैला सड़क के बंद होने से दो हजार की आबादी को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से बंद सड़कों को शीघ्र खोलने की मांग की है।जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण झापुली-बोना और झापुली-तोमिक और तोमिक-गैला पत्थरकोट सड़क एक माह से बंद चल रही है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों के लिए घर तक राशन पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। कई जगह उन्हें सिर पर सामान रखकर मलबे के ढेरों को पार करना पड़ रहा है। बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सड़क बंद होने से सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। पीएमजीएसवाई धारचूला के एई किशन ऐरी ने बताया कि सड़क सोमवार को पत्थरकोट तक खोल दी गई है। एनपीसीसी के पुल के पास मशीनें के आगे जाने में दिक्कतें हो रही थी। पुल वाले स्थान पर दीवार लगने के बाद मशीनें आगे भेजी गईं। जल्द ही पूरी सड़क खोल दी जाएगी।तीनों सड़कों को खुलवाने के लिए संबंधित विभाग, एसडीएम और डीएम को ज्ञापन दिया है। डीएम ने विभागों को सड़क खोलने के आदेश दिए थे लेकिन अब तक सड़क पूरी तरह नहीं खुल पाई है। सड़क बंद हुए एक माह का समय हो गया है।
विक्रम दानू, जिला उपाध्यक्ष, एनएसयूआई
सड़क बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक मुश्किल गांव तक राशन पहुंचाने में हो रही है। बुजुर्गों और स्कूलों के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई है। जल्द सड़क नहीं खोली गई तो आंदोलन किया जाएगा। – राम सिंह दानू, सरपंच, गैला पत्थरकोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments