Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तराखण्डबेस से वापस भूख हड़ताल पर पहुंचे बेरोजगार

बेस से वापस भूख हड़ताल पर पहुंचे बेरोजगार

सरकारी अस्पतालों में नर्सेज के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों की भूख हड़ताल चौंथे दिन बुधवार को भी जारी रही। इधर भूख हड़ताल कर रहे बबलू, रघुवीर, तनुजा आर्या और कविता वाल्मीकि को पुलिस ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया था। वह बुद्धपार्क में दोबारा से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। मुकेश और केशव ने मंगलवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। अब कुल छह लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
इस दौरान आयोजित सभा मे वक्ताओं ने कि सरकारी अस्पतालों में मानकों के अनुसार नर्सेज के 11500 से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। सरकार इन्हें भरने को कोई कदम नहीं उठा रही है। 12 दिसंबर 2020 को नर्सेज के 2621 पदों पर विज्ञप्ति निकाली गई जिसे आज तक भरा नहीं गया है। सरकार जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान बबीता रानी, तनुजा, एकता, भगवती प्रसाद, मन्नू कठायत, कार्तिक उपाध्याय, माया धामी, मोनिका, ज्योति, नेहा रौतेला, देवेन्द्र, योगेश कुमार, गौरव, किशन चन्द्रा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments