Saturday, October 17, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउपज की लैब से निशुल्क जांच करा सकते हैं किसान

उपज की लैब से निशुल्क जांच करा सकते हैं किसान

रामनगर (नैनीताल)। मंडी समिति की ओर से शिविर लगाकर किसानों और व्यापारियों को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में किसानों को बताया गया कि वह अपनी उपज की गुणवत्ता मंडी समिति के ई लैब में निशुल्क जांच करा सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडी अध्यक्ष राकेश चंद्र नैनवाल रहे।
मान सिंह रावत की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण शिविर में कृषि उत्पादन मंडी समिति के सहील अहमद ने कहा कि देश भर की मंडियां ई पोर्टल से जुड़ी हैं। किसान कहीं भी अपने उत्पाद को खरीद और बेच सकते हैं। ई- पोर्टल जानकारी देते हुए किसानों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई। हल्द्वानी से आए ट्रेनर मनमोहन तिवारी ने कहा कि किसान अपनी उपज की गुणवत्ता की मंडी समिति के ई लैब से निशुल्क करा सकते हैं। कनिष्ठ प्रमुख महेश भारद्वाज ने ई लैब की सराहना करते हुए कहा कि किसान को एक आसान प्लेटफार्म मिल चुका है।
मंडी अध्यक्ष राकेश नैनवाल ने कहा कि शीघ्र ही मंडी समिति की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। मंडी की पेयजल व्यवस्था एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था कर दी गई। मंडी उपाध्यक्ष मान सिंह रावत ने किसानों से मंडी समिति से जुड़ने का आग्रह किया तथा सुझाव दिया मंडी समिति एवं किसानों के बीच संवाद होना चाहिए। प्रशिक्षण में छोई की प्रधान भगवती देवी, कृषक दीपा ध्यानी, सुदर्शना बिष्ट, बचे लाल दुबे, पूरन सिंह सैनी, सुरेंद्र सिंह, ललित पंत, दीपक पाठक, दीपा मनराल, पंकज, मो. नाविद, दिलदार हुसैन, मीना जोशी, राजेंद्र सिंह, ममता बिष्ट, सरोज जोशी, सौरभ डांगी आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments