Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसाइकिल सवार युवक पर झपटा तेंदुआ

साइकिल सवार युवक पर झपटा तेंदुआ

रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के पूछड़ी में बृहस्पतिवार को तेंदुए ने साइकिल सवार पर झपटा मारा। गनीमत ये रही कि साइकिल सवार के पैर में तेदुए के नाखून लगे हैं। वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए वन कर्मियों ने मौके पर पिंजरा लगा दिया है।
रामनगर के रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार ने बताया कि ग्राम जोगीपुरा निवासी 41 वर्षीय ख्याली राम रामनगर में मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार रात को वह भी काम खत्म करने बाद युवक साइकिल से घर जा रहा था। जोगीपुरा के पास झाड़ियों से अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। ख्याली राम के शोर मचाने पर लोगों ने तेंदुए को जंगल में भगा दिया और घायल का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि जोगीपुरा क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। वन कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से घटनास्थल के आसपास न जाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments