हल्द्वानी। अमर उजाला और पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में ‘मां तुझे प्रणाम’ के अंतर्गत आयोजित बाइक रैली में हल्द्वानी शहर से ही नहीं पहाड़ों से भी लोग शिरकत करने के लिए यहां पहुंचेंगे। रैली शनिवार 13 अगस्त को सुबह नौ बजे रामपुर रोड स्थित अमर उजाला प्रेस से शुरू होगी। सिंधी चौराहा होते हुए नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में संपन्न होगी। नैंसी कान्वेंट ज्योलीकोट, नैनीताल का बाइक रैली में विशेष सहयोग रहेगा।
बाइक रैली में शहर की सामाजिक संस्थाएं, व्यापार मंडल, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन, परिवहन विभाग, हिमालयन ऑफरोडिंग क्लब हल्द्वानी, जिला प्रशासन के सदस्य भी शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस के जवानों के साथ सीआरपीएफ और आईटीबीपी के जवान भी हिस्सा लेंगे। अमर उजाला की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा लोगों को देशभक्ति से ओतप्रोत करेगी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, रोटरी क्लब, आईएमए, एक समाज श्रेष्ठ समाज, रवि रोटी बैंक, शिव विकास महिला संस्था, लायंस क्लब, निगम के पार्षद, एक नई दिशा सामाजिक संस्था, सारथी सहयोग समिति, सारथी फाउंडेशन समेत तमाम सामाजिक संगठन के लोग बाइक रैली में प्रतिभाग करेंगी। कई महिला संगठनों की ओर से यात्रा को लेकर भारी उत्साह है।
कॉलेजों और स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगी। साहू क्लब के अध्यक्ष रामप्रसाद साहू ने बताया कि साहू समाज के लोग रामपुर रोड स्थित साहू मार्बल पर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का फूलों की वर्षा कर स्वागत करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नैनीताल टीवीएस, श्रीबालाजी होंडा, आम्रपाली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट हल्द्वानी, उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल, ग्लोबल हेल्थ, स्टार हॉस्पिटल, सरस्वती बेवरेज, डीवी डायग्नोस्टिक सेंटर, और पारले बिस्कुट परिवार (विनोद वार्ष्णेय) सहयोग कर रहे हैं। आप भी इस देशभक्ति तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए शनिवार 13 अगस्त को सुबह 8.30 बजे रामपुर रोड स्थित अमर उजाला प्रेस में पहुंचे।
मास्क पहने, कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करें
हल्द्वानी। अमर उजाला और पाल कालेज ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में अमर उजाला मां तुझे प्रमाण दो पहिया वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में शामिल होने वाले सभी लोगों से अनुरोध किया गया है कि सभी लोग मास्क लगाने समेत कोविड के सभी दिशा निर्देशों का पालन करें। इसके साथ ही झंडे के सम्मान का भी पूरा ध्यान रखें। प्रतिभागी रैली शुरू होने से पहले अमर उजाला यूनिटसे तिरंगा ले सकते हैं।