Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्कूली बच्चों ने हथिनी अलबेली को खिलाए केले

स्कूली बच्चों ने हथिनी अलबेली को खिलाए केले

रामनगर (नैनीताल)। विश्व हाथी दिवस के मौके पर कॉर्बेट के बिजरानी रेंज के आमडंडा गेट पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को हाथियों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर बच्चों ने हथिनी अलबेली को गुड़ और केले खिलाए। शुक्रवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी गेट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने बताया कि हाथियों के संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने होंगे। पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि पिछले काफी समय से मानव-वन्यजीव के बीच संघर्ष बढ़ रहा है, ऐसे में सभी को जागरूक होने की जरूरत है। बिजरानी रेंजर बिंदरपाल ने स्कूली बच्चों के साथ हथिनी अलबेली को केले, गुड़ भी खिलाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments