Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसैलानियों की ऐसी भीड़ उमड़ी की पार्किंग से लेकर होटल तक हुए...

सैलानियों की ऐसी भीड़ उमड़ी की पार्किंग से लेकर होटल तक हुए पैक

नैनीताल। सप्ताहांत और एक साथ कई दिनों की छुट्टी के चलते शनिवार को नैनीताल सैलानियों से खचाखच पैक हो गया। शहर के अधिकतर होटल भी पैक हो गए हैं। शहर में सैलानियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस को बाहर से आने वाले चार सौ से अधिक पर्यटक वाहनों को रूसी बाईपास और नारायण नगर में बनाई गई अस्थायी पार्किंग में रोकना पड़ा। बावजूद इसके शहर की सभी सड़कों में वाहनों का खासा दबाव बना रहा और रुक-रुककर जाम की स्थिति बनती रही। अस्थायी पार्किंग से सैलानियों को शटल सेवा से शहर में प्रवेश दिलाया गया।
अगस्त के दूसरे शनिवार से 15 अगस्त तक लगातार तीन दिन की छुट्टियां हैं। उसके बाद भी कई अवकाश हैं। ऐसे में शुक्रवार से ही नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों की आवक शुरू हो गई थी। शनिवार को दोपहर होते-होते शहर सैलानियों से पैक हो गया। सुबह से शाम तक हल्द्वानी और कालाढूंगी रोड पर सैलानियों के वाहनों की कतारें लगी रहीं। नैनीताल में वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद पुलिस को सैलानियों के वाहनों को अस्थायी पार्किंग में रोका गया।हजारों सैलानियों के नैनीताल पहुंचने से नगर के सभी पर्यटक स्थल गुलजार हो गए। नैनीझील दिन भर नौकाओं से पटी रही। सैलानियों की भीड़ देख पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिले रहे। माल रोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया बाजार में सैलानियों का तांता लगा रहा। शाम होते होते माल रोड भी सैलानियों से पैक हो गई।
नैनीताल से लौटे कई सैलानी
नैनीताल। शनिवार को हजारों सैलानियों के यहां पहुंचने के बाद नगर के सभी पार्किंग स्थल पैक हो गए। दोपहर बाद पुलिस ने केवल उन्हीं वाहनों को नगर में प्रवेश करने दिया जिनके पास पार्किंग वाले होटलों की एडवांस बुकिंग थी। अन्य वाहनों को अस्थायी पार्किंग स्थलों में ही रोक दिया। देर शाम तक रूसी बाईपास पर एक हजार से ज्यादा वाहन रोके गए। इनमें कई सैलानी रूसी बाईपास से ही वापस ज्योलीकोट, भवाली और भीमताल की ओर लौट गए। अस्थायी पार्किंग में वाहनों को रोकने के कारण कई सैलानी पुलिस से उलझते दिखे। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र समेत तमाम अधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
माल रोड पर कई बार लगा जाम
नैनीताल। नैनीताल में पार्किंग न मिलने के बाद कई सैलानियों ने अपने वाहन माल रोड में जहां तहां खड़े कर दिए। इसके चलते कई बार नगर में जाम की स्थिति बनी रही। इससे स्थानीय लोगों और सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस के पसीने छूट गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कई वाहन चालकों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की।
चिड़ियाघर, वाटर फॉल में सैलानियों की भीड़
नैनीताल। शनिवार को नैनीताल के चिड़ियाघर, वॉटर फॉल और घोड़ा स्टैंड में सुबह से शाम तक सैलानियों की भीड़ रही। चिड़ियाघर पहुंचे सैलानियों ने वन्यजीवों का दीदार किया जबकि वाटर फॉल में सैलानी मस्ती करते रहे। कई पर्यटकों ने बारापत्थर से टिफिन टॉप तक घुड़सवारी की। सरिताताल में साहसिक पर्यटन में रुचि रखने वाले सैलानियों ने जिप लाईन में मस्ती की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments