Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में आज परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, इन...

देहरादून में आज परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, इन जगहों पर रूट रहेंगे डायवर्ट

स्वतंत्रता दिवस पर दून में विभिन्न स्थानों पर यातायात व्यवस्था को लेकर रूट डायवर्ट रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड के चारों और जीरो जोन घोषित किया गया है। यहां चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों एवं रेहड़ियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
यह रहेगा रूट प्लान
सभी वीआईपी ईसी रोड, सर्वे चौक से पैसेफिक होटल होते हुए रोजगार तिराहा से कांवेंट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआईपी द्वार से प्रवेश करेगें। पैसेफिक होटल तिराहे की ओर से आने वाले अधिकारी एवं पासधारकों के वाहन डोंगा हाउस के सामने से प्रवेश करेंगे, इस मार्ग से प्रवेश करने वाले पासधारक, अधिकारियों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क किए जाएंगे।स्वतंत्रता दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले समस्त नागरिक आदि अपने वाहन पवेलियन ग्राउंड में पार्क कर पैदल परेड ग्राउंड के दोनों सामान्य प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें।
पार्किंग व्यवस्था
सभी वीआईपी वाहनों की पार्किंग मंच के पीछे खेल ग्राउंड में होगी।
स्वतंत्रता दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वालों के वाहन पवेलियन ग्राउंड में पार्क होंगे।
धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर से आने वाले समस्त वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे।
पैसिफिक तिराहा की ओर से आने वाले वाहन लॉर्ड वैंकटेश वैडिंग प्वाइंट पार्किंग में पार्क होंगे।
विक्रमों के लिए डायवर्ट व्यवस्था
दो नंबर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाऐंगे।
तीन नंबर रूट (धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम चंदन नगर कट से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर से भेजे जाएंगे।
पांच नंबर रूट (आईएसबीटी रूट), आठ नंबर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
प्रेमनगर रूट के समस्त विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।
राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुए बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड पर भेजे जाएंगे।
सिटी बसों के लिए डायवर्ट व्यवस्था
राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी।
आईएसबीटी की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस भेजी जाएंगी।
रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजी जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments